Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधखालिस्तान समर्थक अमृतपाल को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट

देहरादून: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर उत्तराखंड प्रशासन अलर्ट मोड में है I उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मिलने के बाद बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग कड़ी कर दी है।

वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की खोज अभी भी जारी है I अमृतपाल के साथियों की पंजाब में हुई गिरफ्तारी के बाद उसके नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका है। जिसके बाद से उत्तर प्रदेश से सटे बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर और पीलीभीत के साथ ही पड़ोसी नेपाल से सटे बॉर्डर को सील कर चेकिंग की जा रही है।

वहीं, फरार अमृतपाल और उसके चार साथियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर चिपका दिए गए हैं। अमृतपाल सिंह की लोकेशन लखीमपुर खीरी में ट्रेस होने की सूचना के बाद वाहनों के साथ ही पैदल आने वालों पर नजर रखकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं, सोशल मीडिया में अमृतपाल को फॉलो और लाइक करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है I जिसके बाद पुलिस द्वारा उनकी काउंसलिंग की जा रही है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments