Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डद पॉली किड्स देहरादून की सभी शाखाओं ने मनाई जन्माष्टमी

द पॉली किड्स देहरादून की सभी शाखाओं ने मनाई जन्माष्टमी

देहरादून: द पॉली किड्स देहरादून के सभी शाखाओं ने बहुत उत्साह एवं उमंग के साथ जन्माष्टमी मनाई। प्रत्येक शाखा को जन्माष्टमी के थीम पर सजाया गया और स्कूल में मथुरा और वृंदावन के स्वरूप को बच्चों को दिखाया गया एवं जन्माष्टमी के महत्व को भी बताया गया।

विभिन्न शाखाओं के सभी बच्चों ने राधा और कृष्ण के वेशभूषा में उपस्थित रहे। द पोली किड्स देहरादून के सभी स्टाफ एवं सदस्यों ने भी इस अवसर के थीम पर पीले और नारंगी रंग में पोशाक पहने हुए नजर आए। बच्चों को कृष्ण से संबंधित फिल्म दिखाई गई एवं सभी शाखाओं में कृष्ण भजन पर नृत्य बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। पॉली किड्स स्कूल की सभी शाखाओं में सीनियर विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी गई जिसमें मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं नन्हे मुन्ने छात्र गोपालों ने मटकी फोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाए।

जन्माष्टमी के प्रस्तुतियों में बच्चों के द्वारा स्कूलों में विभिन्न झाँकियाँ सुन्दर ढंग से सजायी गयीं एवं प्रस्तुत किया गया उनमें से कुछ गोकुल धाम, कारावास, गौशाला, कालिया नाग, कृष्ण जन्म, गोवर्धन पर्वत, मथुरा की होली के थे। बच्चों को एक-एक झांकी के बारे में बताया गया एवं उनके महत्व के बारे में भी समझाया गया। इस अवसर पर द पोली किड्स देहरादून के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेंद्रू, निदेशक रंजना महेंद्रू, नंदिता सिंह, कुलदीप सिंह, माधवी भाटिया, सिद्धार्थ चंदोला, ऋषभ डोभाल, उदय गुजराल, बिश्नोई, वंदना छेत्री, कोमल तिवारी, विनोद भट्ट, गीतिका चलगा, अपराजिता, श्रेया शर्मा, अजीत शर्मा, मयंक अग्रवाल, रंजीत ए.आर, और सभी प्रधानाधपक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments