Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसभी अधिकारी अपने विभाग का वार्षिक कैलेंडर बनाकर पीएम गतिशील पोर्टल पर...

सभी अधिकारी अपने विभाग का वार्षिक कैलेंडर बनाकर पीएम गतिशील पोर्टल पर अपलोड करेंः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में 30 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने विभाग का वार्षिक कैलेंडर बनायेगें तथा पीएम गतिशील पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देशित किया कि विभाग अपनी भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित करते हटाने  की कार्यवाही करते हुए आनलाईन अपलोड भी करें। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए 30 सूत्रीय कार्यक्रम से सम्बन्धित अपने विभाग से सम्बन्धित बिन्दुओं पर कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही की सूचना मुख्य विकास अधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वन विभाग को इकोटूरिज्म, मल्टीलेवल पार्किंग की अद्यतन प्रगति की रिपोर्ट अद्यतन करने  तथा एमडीडीए को निर्देश दिए नई पार्किंग की स्थति की रिर्पोर्ट प्रस्तुत करते हुए अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त विभागो के अधिकारियों को अभिलेखों के डिजिटिलाईजेनशन करने तथा अभिलेखों की विडिंग करवाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांने नगर निगम निराश्रित पशुओं के आश्रय की सूचना अद्यतन करने तथा समस्त विभगीय अधिकारियों को कर्मचारियों की एसीआर लिखने की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात सर्वेश पंवार, नगर मजिस्टेªट प्रत्यूष सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकान्त गिरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी नौटियाल, एमडीडीए,नगर निगम, लोनिवि, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments