Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डनिर्वाचन कार्यों के लिए की जाने वाले सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण की...

निर्वाचन कार्यों के लिए की जाने वाले सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण की जाएंः डीएम

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सोनिका, ऋषिपर्णा सभागार कलेेक्टेªट में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया निर्वाचन कार्यों हेतु की जाने वाले सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण कर ली जाएं।
उन्होंने कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु समय सारणी बनाते हुए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों पूर्व के चुनाव में नकदी, शराब बरामद हुई तथा अन्य गतिविधियां पाई गईं है ऐसी जगह पर विशेष ध्यान दें। जनपद की सीमा चैकपोस्ट पर सतर्कता से कार्य करते हुए चैकिंग कार्य प्रभावी रूप से करें ताकि किसी प्रकार के मादक पदार्थ एवं अन्य अवांछित वस्तुओं का परिवहन न हो सके। इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी सोनिका द्वारा समस्त उप जिलाधिकारीध्सहायक रिटर्निंग अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारियों को कलैण्डरवार गतिविधि आयोजित करते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नोडल अधिकारी कार्मिक रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, संभागीय परिहन अधिकारी शैलेश तिवारी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments