Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआगजनी से प्रभावित सभी दुकानदारों को फौरी मदद के तौर पर मिलेगें...

आगजनी से प्रभावित सभी दुकानदारों को फौरी मदद के तौर पर मिलेगें एक-एक लाखः महाराज

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जनपद पौड़ी स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में आग लगने से 13 दुकानों में हुए नुकसान पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए तात्कालिक मदद के रूप में सभी प्रभावित को 1-1 लाख की धनराशि दिये जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए सभी को उक्त धनराशि दिये जाने का आश्वासन दिया है।
कैबिनेट मंत्री और चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में शॉर्ट सर्किट से 13 दुकानों में भीषण आग लगने से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच कर नुकसान की हर संभव भरपाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रभावित 13 दुकानदारों को फौरी राहत के रूप में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 1-1 लाख की मदद दी जा रही है। इसके अलावा प्रशासन को आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। सही आंकलन करने के पश्चात आगजनी से प्रभावित सभी 13 दुकानदारों को हर संभव आर्थिक मदद की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments