Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधअमृतपाल मामले में पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक और शेयर...

अमृतपाल मामले में पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक और शेयर करने वाले 25 चिन्हित

देहरादून: खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल से सम्बंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक और शेयर करने वाले 25 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। इनमे से 20 लोगों की काउंसलिंग की गई और पांच लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

इसको लेकर पुलिस सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग कर रही है, खास तौर पर पंजाब नंबर के वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। अमृतपाल मामले में ऊधमसिंह नगर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। एसएसपी ने पांच संवदेनशील थानों को चिह्नित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया था। पिछले चार दिनों से जिले के सभी बॉर्डर में कड़ी चेकिंग चल रही है। बॉर्डर से गुजरने वाला हर वाहन चेकिंग के बाद जिले की सीमा पार कर रहा है। उधर नेपाल बार्डर से सटे खटीमा के क्षेत्रों में भी चेकिंग की जा रही है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस मामले में टिप्पणी या पोस्ट को शेयर करने पर काशीपुर, कुंडा, बाजुपर, नानकमत्ता और रुद्रपुर थाने में पांच लोगों का चालान किया है। इसके अलावा जसपुर में समर्थन करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने 107/16 का की कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि धार्मिक स्थलों में भी अपील की जा रही है कि यदि वहां कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है तो तुंरत पुलिस को सूचित करे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments