Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डशैक्षिक गतिविधियों के साथ ही उपलब्ध संसाधनों का किया अवलोकन

शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही उपलब्ध संसाधनों का किया अवलोकन

देहरादून। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नैनीताल में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा कर वहां की शैक्षिक व्यवस्था, सैन्य प्रशिक्षण एवं उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रशासन व सैन्य अधिकारियों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही उन्होंने सैनिक स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातीचत कर उनसे शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने नैनीताल में सैनिक स्कूल घोडाखाल का भ्रमण कर वहां के शैक्षणिक एवं सैन्य प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों के बारे में जाना। साथ ही स्कूल प्रबंधन व सैन्य अधिकारियों से स्कूल संचालन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। डॉ. रावत ने बताया कि सैनिक स्कूल भ्रमण के दौरान उन्होंने शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, नवाचार, शोध, प्रशिक्षण एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विषय पर भी सैन्य अधिकिरयों से गहन चर्चा की। साथ ही उन्होंने उन्हें राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में भीअवगत कराया। डॉ रावत ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना की गई है, जो नवाचार, रोजगार और गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने में ऐतिहासिक कदम है। सैनिक स्कूल के दौरे के दौरान डा. रावत ने वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ सहभोज भी किया और उनसे स्कूल की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा प्रदेश के विद्यालयों में भी सैनिक स्कूल जैसी व्यवस्थाओं को लागू करने के प्रयास किये जायेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments