Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डआनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, शासन ने जारी किया...

आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, शासन ने जारी किया नियुक्ति पत्र

देहरादून। आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। आनंद वर्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो 31 मार्च को वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के रिटायरमेंट के बाद उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।
शुक्रवार को आईएएस आनंद वर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव बनाने की घोषणा हो गई है। लंबे समय से नए मुख्य सचिव को लेकर कयासबाजी पर भी इसके साथ ही विराम लग गया है। हालांकि आईएएस अफसर आनंद बर्धन का चयन पहले ही करीब-करीब तय माना जा रहा था। इसके पीछे की वजह उत्तराखंड में उनका सबसे सीनियर आईएएस होना था।
उत्तराखंड की वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इस तरह सरकार ने उनके रिटायरमेंट से चार दिन पहले ही नए मुख्य सचिव की घोषणा कर दी है। 31 मार्च को राधा रतूड़ी के रिटायरमेंट के साथ ही आनंद वर्धन एक अप्रैल से उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी के सबसे बड़े बॉस बन जाएंगे। आनंद वर्धन उत्तराखंड में आईएएस कैडर के सबसे सीनियर अधिकारी हैं। अभी वो शासन में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। खास बात यह है कि राज्य में इस समय केवल एक एसीएम स्तर का अधिकारी मौजूद है। ऐसे में सरकार के पास भी मुख्य सचिव पद पर किसी दूसरे नाम के तौर पर विकल्प नहीं था।

राधा रतूड़ी 31 मार्च को हो रही रिटायर
देहरादून। वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव पद पर दो बार 6-6 महीने का सेवा विस्तार मिल चुका था। रिटायमेंट से पहले ही राधा रतूड़ी मुख्य सूचना आयुक्त पद पर आवेदन कर चुकी हैं। उत्तराखंड सरकार को अप्रैल महीने तक हर हाल में मुख्य सूचना आयुक्त पद पर किसी की नियुक्ति करना बेहद जरूरी है। दरअसल अप्रैल के महीने में सूचना आयोग में केवल एक ही सूचना आयुक्त रह जाएंगे। ऐसी स्थिति में आयोग का काम पूरी तरह से ठप हो सकता है। इसे देखते हुए राज्य सरकार अप्रैल में मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर अनिवार्य रूप से किसी की तैनाती करेगी। राधा रतूड़ी के आवेदन करने के बाद ऐसी संभावना है कि मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर उन्हें ही चुना जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments