Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधबीएएमएस फर्जी डिग्री प्रकरण में एक और गिरफ्तार

बीएएमएस फर्जी डिग्री प्रकरण में एक और गिरफ्तार

देहरादून: बीएएमएस की फर्जी डिग्री प्रकरण में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस द्वार गठित टीम ने टिहरी से एक और फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद गिरफ्तार होने वालों की संख्या अब 12 हो गयी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बीएएमएस की फर्जी डिग्री लेकर टिहरी में एक डाक्टर प्रेक्टिस कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गयी। पुलिस ने सूचना के आधार पर फर्जी बीएएमएस चिकित्सक राजेन्द्र प्रसाद पुत्र रामदत्त उनियाल निवासी ग्राम मजगांव थाना चंबा टिहरी गढ़वाल को ग्रा. सत्यों, जनपद टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उससे वर्ष 1991 में बीईएमएस की डिग्री ली गयी थी। जिसके बाद उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में इमलाख से अनुराग नौटियाल के माध्यम से हुई थी। जिसने उसे बीएएमएस की फर्जी डिग्री देते हुए भारतीय चिकित्सा परिषद में उसका पंजीकरण भी करवाया था। इस डिग्री के बदले इमलाख द्वारा उनसे 600000 (06 लाख) रू0 नगद लिए गए।

इससे पहले उक्त प्रकरण में मुख्य आरोपी इमलाख को पुलिस ने अभिरक्षा रिमांड में लिया था, जिसको पूछताछ के आधार पर मुजफ्फर नगर बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज ले जाकर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में फर्जी डिग्रियां, लेटर पैड, मोहरें इत्यादि बरामद की गई है।  दस्तावेजों का अवलोकन करने पर उन दस्तावेजों में यूक्रेन से जारी एमबीबीएस की डिग्रियां भी बरामद हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments