Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधहथियारबंद हमलावरों ने दो सगी बहनों को मारी गोली, मौत

हथियारबंद हमलावरों ने दो सगी बहनों को मारी गोली, मौत

नई दिल्ली: भाई को बचाने की कोशिश के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने दो बहनों को गोली मार दी, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हमलावर अभी तक पुलिस कि गिरफ्त से बहार हैंI पुलिस आरोपियों की तलास में जुटी हैI

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में रविवार तड़के पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली लगने के बाद सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 4:30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। फोन करने वाले ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी दो बहनों को अंबेडकर बस्ती, आर.के. पुरम में गोली मार दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि कॉल मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने घटनार स्थल पर एक टीम भेजी। पुलिस ने कहा, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भाई और हमलावरों के बीच आर्थिक विवाद था। अधिकारी ने उल्लेख किया कि शुरू में इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धाराओं के साथ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। बाद में उन्होंने मामले में आईपीसी की धारा 302 जोड़ी।

हत्या के आरोपी अभी तक फरार बताये जा रहे हैं I पुलिस उनके ठिकानों पर जगह जगह छपे मार रही हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments