Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeहादसासेना का ट्रक पलटने से एक सैन्य कर्मी की मौत,एक घायल

सेना का ट्रक पलटने से एक सैन्य कर्मी की मौत,एक घायल

टिहरी: सोमवार को ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर बेमर के पास एक आर्मी ट्रक हादसे का शिकार हो गया I हादसे में एक सैन्य कर्मी की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य घायल हो गया। उक्‍त हादसा एनएच 94 चम्बा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बेमर के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायल सैन्य कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सोमवार दोपहर लगभग एक बजे बेमर के पास एक आर्मी का ट्रक सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति घायल हो गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments