Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयझगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर पत्थरबाजी, 27 आरोपियों को किया गिरफ्तार

झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर पत्थरबाजी, 27 आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून: दिल्ली में प्रेम बाड़ी बस अड्डे के पास बुधवार रात दो पक्षों में झगड़ा होने के कारण सड़क जाम कर दी। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने पत्थरबाजी कर दी, जिसमें आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने 27 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार को लगभग 10.30 बजे प्रेम बाड़ी बस अड्डे के पास दो-तीन नशेड़ियों से दो आदमी बहस करने लगे। इसके बाद कुछ स्थानीय लोग सड़क पर आकर मार्ग अवरुद्ध करने लगे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क को खाली कराने की कोशिश की तो कुछ लोगो ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी कर दी। आरोपियों ने पुलिस की बाइक मे भी आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लाठी चार्ज कर स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना में आठ पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 27 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर उनके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments