Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकारगिल में शहीद हुए कैप्टन के पिता से ठगी करने वाले गिरफ्तार

कारगिल में शहीद हुए कैप्टन के पिता से ठगी करने वाले गिरफ्तार

देहरादून। कारगिल युद्ध में शहीद हुए गुमानीवाला के कैप्टन के पिता से 44.45 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले पांच साइबर ठगों को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गुमानीवाला निवासी एक वरिष्ठ नागरिक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि उनका बेटा जोकि आर्मी में कैप्टन था, कारगिल लड़ाई में शहीद हो गया था। मरणोपरांत उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। बताया था कि फरवरी 2024 में अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को सैनिक कल्याण बोर्ड का अधिकारी व मुख्य सतर्कता अधिकारी (रक्षा मंत्रालय) कार्यालय भारत सरकार से बताकर कहा कि आपके बेटे के कीर्ति चक्र की ग्रांट के साथ-साथ आपको अतिरिक्त धनराशि प्रदान की जानी थी, लेकिन आपकी तरफ से फॉर्म जमा नहीं किया गया जिस कारण ग्रांट निरस्त हो गई है। इसके बाद ठगों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने को कहा और विभिन्न तिथियों में एनओसी व अन्य फाइल प्रोसेस चार्ज के नाम पर उनसे 22.4.2024 तक 44 लाख 46 हजार रुपये की ठगी कर दी।
जांच के बाद एसटीएफ ने आरोपित कपिल अरोड़ा निवासी रशीद मार्केट गली नंबर 7 जगतपुरी भगत सिंह रोड दिल्ली, राहुल कुमार निवासी न्यू स्टेट बैंक कॉलोनी नियर शिव मंदिर धामपुर बिजनौर, रवि सैनी निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद, राजेश कुमार यादव निवासी ग्राम गोरखबुर थाना रसड़ा जिला बलिया बिहार और अनुराग शुक्ला निवासी रामपुरम श्याम नगर निकट सरयू प्रसाद स्कूल जिला कानपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 18 मोबाइल फोन, 42 सिम कार्ड, 42 डेबिट कार्ड, फर्जी पहचान पत्र और एक लाख सात हजार रुपये कैश बरामद किए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments