Latest news
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ने देहरादून में ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्र... मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डपौड़ी व अल्मोड़ा के एआरटीओ प्रवर्तन सस्पेंड

पौड़ी व अल्मोड़ा के एआरटीओ प्रवर्तन सस्पेंड

देहरादून। अल्मोड़ा जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 36 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों को परिजनों को चार-चार लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। सीएम धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा से संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन का सस्पेंड करने का आदेश दिए हैं। इसी के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में भेजा जाएगा। जिसके बाद रामनगर हॉस्पिटल से तीन घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेज गया। घटना स्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है।
जानकारी के मुताबिक गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बस गोलीखाल से रामनगर आ रही थी, तभी बीच रास्ते में अल्मोड़ा जिले के मारचूला में कूपी गांव के पास यात्री से भरी हुई बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। घायलों को रामनगर और हल्द्वानी के सरकारी हॉस्पिटल के अलावा ऋषिकेश एस्म में भी भेजा गया है। एम्स से डॉक्टरों की टीम भी रामनगर आ रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments