Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम विभाग की चेतावनी के चलते, जिला प्रशासन ने लगाई केदारनाथ यात्रा...

मौसम विभाग की चेतावनी के चलते, जिला प्रशासन ने लगाई केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक


-विभिन्न पडाव स्थलों पर रोके गए 15,000 से अधिक यात्रा
-मौसम ठीक होने पर ही शुरू होगी केदारनाथ यात्रा

रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग के हाई अलर्ट व तेज बारिश होने की चेतावनी जारी करने के बाद जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी हैं।मौसम ठीक होने पर ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग, गौरीकुंड, फाटा, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग समेत विभिन्न स्थानों पर यात्रियों को रोका गया है। बताया जा रहा है कि इनकी संख्या 15,000 से अधिक है। वहीं केदारनाथ में यात्रियों को दर्शन करने के बाद तत्काल लौटाया जा रहा है।

मुख्य रुप से कल यानि सोमवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश होने की संभावना बताई है। जिसको देखते हुए जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा पर आने वाले श्रद्वालुओं को इन दिनों सुरक्षित स्थान पर रुकने की अपील की गई है।
मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा आगामी दिवसों हेतु भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विशेषकर कल 18 अक्टूबर सोमवार को विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के चलते जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गयी है।

पुलिस प्रशासन ने देश.विदेश से आने वाले श्रद्वालुओं से अपील की है कि, जो जहां पर है, वहीं पर बने रहें, फिलहाल स्थिति सामान्य होने तक केदारनाथ धाम यात्रा हेतु न आयें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments