Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिमुस्लिम भारत का प्रधानमंत्री बना तो 20 साल में 50 प्रतिशत हिंदू...

मुस्लिम भारत का प्रधानमंत्री बना तो 20 साल में 50 प्रतिशत हिंदू धर्म परिवर्तन कर लेंगे: यति नरसिंहानंद सरस्वती

देहरादून: रविवार को राजधानी दिल्ली में हुए हिन्दू महापंचायत में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने हिंदुओं से अपना अस्तित्व बचाने के लिए हथियार उठाने का आह्वान किया हैं| नरसिंहानंद ने अपनी टिप्पणी से यह कहकर एक और विवाद खड़ा कर दिया कि अगर कोई मुस्लिम भारत का प्रधानमंत्री बना तो 20 साल में 50 प्रतिशत हिंदू धर्म परिवर्तन कर लेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महापंचायत के एक वीडियो में नरसिंहानंद यह कहते हुए नजर आए कि यही हिन्दुओं का भविष्य होगा। यदि आप इस भविष्य से बचना चाहते हैं तो आदमी बनें और हथियार उठाएं।

इस दौरान यति नरसिंहानंद ने कहा कि केवल 2029 में या 2034 में या 2039 में कोई मुस्लिम प्रधानमंत्री बनेगा। एक बार मुस्लिम प्रधानमंत्री बन जाएगा तो 50 प्रतिशत हिंदू धर्मांतरित हो जाएंगे, 40 प्रतिशत मारे जाएंगे और बाकी 10 प्रतिशत या तो शरणार्थी शिविरों में रहेंगे या अगले 20 वर्षों में अन्य देशों में होंगे।

नरसिंहानंद ने कहा कि मैंने लंबे समय से हिंदुओं को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए भीख मांगते देखा है, लेकिन मैंने किसी हिंदू की एक भी मांग पूरी होते नहीं देखी। राम जन्मभूमि हमें भीख मांगने से नहीं कोर्ट के दखल से मिली है, इसलिए भिखारी बनना बंद करो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments