Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedविधानसभा अध्यक्ष पहुंची ग्रीष्मकालीन राजधानी

विधानसभा अध्यक्ष पहुंची ग्रीष्मकालीन राजधानी

देहरादून: 13 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र की तैयारियों के चलते विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण पहुंच विधानसभा परिसर सहित विधायकों व अधिकारियों को आवंटित आवासीय कक्षों का निरीक्षण किया। वहीं सत्र की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी सुझाव और दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा भवन में हवन पूजन भी किया।

बजट सत्र शुरू होने से पूर्व के कार्यक्रमों के तहत 12 मार्च को विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी जिसमें सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। 

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा के मोहम्मद शहजाद मौजूद रहेंगे। सत्र के पहले दिन 13 मार्च को सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। विस अध्यक्ष ने कार्यमंत्रणा के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें सदन को सुचारू रूप से संचालन के लिए दलीय नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सदन को व्यवस्थित ढंग से चलाने में सभी दलों का सहयोग जरूरी है। इसके साथ ही सदन की गरिमा और मर्यादा का पालन पकाते हुए सभी सदस्यों को जनहित के मुद्दों को उठाने का अधिकार हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments