Latest news
विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर ने ली बैठक भाजपा 28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 133वाँ संस्करण सुना मुख्यमंत्री से नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने की भेंट सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

[t4b-ticker]

Monday, April 27, 2026
Homeउत्तराखण्डमानसून सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने ली बैठक

मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने ली बैठक

देहरादून। 21 अगस्त से गैरसैंण स्थित विधानसभा में शुरू होने जा रहे मानसून सत्र की तैयारी में उत्तराखंड सरकार जुटी हुई है। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने शनिवार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसी बीच उन्होंने गैरसैंण में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं पर जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से मुकम्मल करने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड में मानसून के दस्तक के बाद से ही लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौजूदा स्थिति यह है कि प्रदेश के तमाम क्षेत्र में भारी बारिश के चलते आपदा जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में 21 अगस्त से गैरसैंण में आयोजित होने जा रहे मानसून सत्र को लेकर शासन-प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती मानसून भी है, जिससे तमाम व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराया जा रहा है, ताकि सैकड़ों की संख्या में गैरसैण की सुरक्षा में तैनात होने वाले जवानों और अन्य कर्मचारियों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि 21 अगस्त से दर्शन में मानसून सत्र आयोजित होने जा रहा है, जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। साथ ही सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विधायकों को दी जाने वाली सुविधाओं और बिजली-पानी समेत अन्य सुविधाओं को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र की कार्रवाई सही ढंग से संचालित हो, इसके लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments