Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में पुरस्कार वितरण...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लिया

देहरादून। उत्तराखंड 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी कर रहा है, जो राज्य के खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड राइफल संघ द्वारा आयोजित मेडल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में हुआ। समारोह में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने विजेता निशानेबाजों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही, उन्होंने निशानेबाजी और अन्य खेलों के प्रति खिलाड़ियों के समर्पण और मेहनत की सराहना की।
इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, ष्यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी कर रहा है। यह आयोजन न केवल राज्य की खेल संस्कृति को बढ़ावा देगा, बल्कि हमारे खिलाड़ियों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपनी युवा पीढ़ी को खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करें और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें।
इस कार्यक्रम में प्रमुख निशानेबाजों और अन्य खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान आयोजनकर्ताओं ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से राज्य में खेलों के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड राइफल संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य में खेलों को नई दिशा और गति देंगे।
38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो राज्य में खेलों के प्रोत्साहन के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर नारायण सिंह राणा अध्यक्ष उत्तराखंड राइफल संघ, सुभाष राणा महासचिव उत्तराखंड राइफल्स संघ, कलिकेश नारायण अध्यक्ष एनआरएआई, जेपी नौटियाल अध्यक्ष पीएसएआई उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments