Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने हरिकिशन साहिब के पावन प्रकाश पर्व...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने हरिकिशन साहिब के पावन प्रकाश पर्व में हिस्सा लिया

देहरादून। देहरादून स्थित गुरुद्वारा हरिकिशन साहिब पटेल नगर में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने हरिकिशन साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व में सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस पावन पर्व पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हरिकिशन साहिब जी के जीवन और उनके उपदेश हमें सच्चाई, सेवा और समर्पण की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन हमारे लिए सदैव एक आदर्श रहेगा। उन्होंने श्री हरिकिशन साहिब के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, गुरुद्वारा हरिकिशन साहिब की शिक्षाएँ और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें एकजुट होकर समाज सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। इस पावन पर्व पर गुरुद्वारा में महा कीर्तन पर भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने मिलकर हरिकिशन साहिब जी के उपदेशों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार हरमोहिंदर सिंह, रमनप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments