Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया आर्ट गैलरी का शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया आर्ट गैलरी का शुभारंभ

देहरादून। देहरादून स्थित हिमालयन कल्चरल सभागार में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के कैडेट ऑफिसरों द्वारा आयोजित एक भव्य आर्ट गैलरी का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने गैलरी में प्रदर्शित विभिन्न कलाकृतियों और प्रदर्शनियों का गहन अवलोकन किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने आईएमए के ऑफिसरों द्वारा प्रस्तुत की गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा, ष्यह आर्ट गैलरी हमारे सशस्त्र बलों की कलात्मक प्रतिभा और उनके रचनात्मक दृष्टिकोण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इन कलाकृतियों में न केवल कला के प्रति गहरी समझ दिखाई देती है, बल्कि देशभक्ति और समर्पण की भावना भी झलकती है। खण्डूडी ने कहा की ष्आईएमए के ऑफिसर न केवल अनुशासन और समर्पण में अद्वितीय हैं, बल्कि वे अत्यंत प्रतिभाशाली भी हैं। ट्रेनिंग के साथ-साथ, इस प्रकार की कलात्मक गतिविधियों में भी उनकी संलग्नता प्रशंसनीय है। इनकी कलाकारी को प्रोत्साहन और समर्थन मिलना चाहिए ताकि इसे व्यापक बाजार में स्थान मिल सके। उन्होंने आईएमए ऑफिसरों की इस अद्वितीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारे सैनिकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने गैलरी का दौरा किया और विभिन्न कलाकृतियों की प्रशंसा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,कैंट विधायक सविता कपूर सहित आईएमए के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments