Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधलोक निर्माण विभाग का सहायक अभियंता 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे...

लोक निर्माण विभाग का सहायक अभियंता 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी जनपद नैनीतील के सहायक अभियंता दुर्गेश पन्त को 10,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। निदेशक सतर्कता द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
शिकायतकर्ता ठेकेदार द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत अंकित करायी गयी कि, उसके द्वारा विद्युत यांत्रिकी खंड, सार्वजनिक निर्माण विभाग, भीमताल में कोटेशन कार्यदेश के आधार पर ₹300000 का कार्य उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में किया गया था। जिसके भुगतान की एवज में सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को 20 सितंबर को ₹10000 (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुए हल्द्वानी तिकोनिया, स्थित अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग हल्द्वानी, के कार्यालय परिसर से, सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी। यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments