Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 119 जन शिकायतें दर्ज

जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 119 जन शिकायतें दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 119 शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि अपनी शिकायतों को लेकर स्वयं मिलें किसी भी बिचैलियों की बातों में न आएं। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, भरणपोषण, आपसी विवाद, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव, वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतें प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि की अतिक्रमण की शिकायतों पर नगर निगम एवं राजस्व विभाग को कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण मुक्त किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर मौका मुआवना का अतिक्रमण को ध्वस्त किये जाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्राम जमनपुर निवासी किसान द्वारा शिकायत की गई कि उनकी खेती की भूमि पर पानी भर गया जिसे निकलवालने की मांग की गई, शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। सुंदरवाला तपोवन में पहाड़ों से पानी के साथ मलबा आ रहा है जो घरों में घुस रहा है, नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। ईस्ट हॉपटाउन मौजा सुद्धोवाला झाजरा में दाखिल खारिज रोक की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को प्रकरण को दिखवाने के निर्देश दिए। रतनपुर कड़वा कॉलोनी अवैध कब्जे पर अधूरी कार्यवाही की शिकायत पर सिंचाई विभाग तथा तहसीलदार विकासनगर को मौके पर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। हनोल में बाहरी व्यक्ति द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत पर उप जिलाधिकारी चकराता को कार्यवाही के निर्देश दिए। अनियोजित निर्माण होने से कई कालोनियों में जलभराव की समस्या हो रही है, जलभराव की शिकायतों पर उक्त क्षेत्रों से पम्प के माध्यम से पानी की निकासी की जा रही है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह,अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, प्रभागीय वनाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि.अभि विद्युत राकेश कुमार, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत,प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ सहित विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी विकासनगर, डोईवाला, चकराता, ऋषिकेश सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments