Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डअगले 24 घटों में उत्तराखण्ड में एवलांच की चेतावनी

अगले 24 घटों में उत्तराखण्ड में एवलांच की चेतावनी

चमोली: जिले में पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर वर्षा के साथ बदरीनाथ, हेमकुंड की चोटियों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे में एवलांच आने की चेतावनी दी है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्राधिकरण ने 24 घंटे में 3500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच की चेतावनी देने के साथ इन स्थानों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। वहीं, सोमवार और मंगलवार को पहाड़ों में वर्षा और निचले इलाकों में ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं अंधड़ चलने के भी आसार हैं। केदारनाथ धाम में पिछले सात दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। रुक-रुक कर हुई वर्षा ने राहगीरों की परेशानियां बढ़ा दी है , वहीं ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है।

ऊंचाई वाले स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते एक सप्ताह से केदारनाथ समेत ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं केदारनाथ यात्रा तैयारियों में जुटे विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं मजदूरों को यात्रा तैयारियों को करने में दिक्कतें आ रही हैं। दो दिनों से पैदल मार्ग से बर्फ नहीं हटाई गई। जबकि केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments