Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorized25 अप्रैल को खोले जाएंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

25 अप्रैल को खोले जाएंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

देहरादून: हिमालय में स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 6 महीने बाद 25 अप्रैल को विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से जुड़े अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को सुबह छह बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। वहीं, राज्य के पर्यटन विभाग के अधिकारी ने बताया कि ‘पैदल के साथ-साथ श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से भी केदारनाथ धाम पहुंच सकेंगे।’

दरअसल केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की हेलीकॉप्टर से यात्रा की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को ऑनलाइन बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है।

चारधाम यात्रा इस साल 22 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू हो जाएगी। वहीं केदारनाथ 25 अप्रैल को और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 27 अप्रैल तय की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments