Latest news
अस्पताल में हुए अग्निकांड में बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत पचास हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार चंपावत जिला कार्यालय में एबीडीएम की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कॉरिडोर के गणेशपुर-देहरादून सेक्शन पर ढलान स्थिरीकरण कार्य के लिए यातायात डायवर्जन योजना होगी लागू केएमवीएन के एमडी ने राज्यपाल से की भेंट हीट वेव का अलर्ट, बच्चे-बुजुर्ग और कामकाजी लोग बरतें विशेष सावधानी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने भारतीय वन सेवा के मिड-करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों से किया ... कैमिस्ट्स की हड़ताल, दुकानें रही बंद, ई-फार्मेसी पर प्रतिबंध की मांग हीट-सम्बंधित बीमारियों से होने वाली मौतों को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सचिन कुर्वे

[t4b-ticker]

Friday, May 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 7 मिनट...

बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर होंगे बंद

देहरादून। इस यात्रा वर्ष विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि कपाट बंद होने की तिथि आज विजय दशमी/ दशहरे के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना पश्चात समारोहपूर्वक तय की गयी।
उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे। सरकार एवं मंदिर समिति के प्रयासों से सभी यात्री सुविधाएं मुहैया हुई है। अभी तक 11 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे है तथा साढ़े 13 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। इस तरह साढ़े 24 लाख तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन कर लिए है एवं अड़तीस लाख तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर पहुंच गये है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments