Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन को पहुंचे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन को पहुंचे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

बदरीनाथ/केदारनाथ। प्रदेश के शहरी विकास एवं  वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज सोमवार को भगवान श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ जी के दर्शन किये तथा प्रदेश के खुशहाली की कामना की। शहरी विकास मंत्री आज पूर्वाह्न 11 बजे  श्री केदारनाथ धाम पहुंचे उनके साथ उनके पुत्र पीयूष अग्रवाल तथा पुत्र वधू भी  दर्शन को पहुंचे। शहरी विकास मंत्री ने श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन किये जहां मंदिर समिति कार्याधिकारी  आरसी तिवारी ने उनका स्वागत किया तथा श्री केदारनाथ भगवान का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला,प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला,कुलदीप धर्म्वाण, सूरज नेगी, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। दोपहर को शहरी विकास मंत्री हैलीकाप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये। इससे पहले उन्होंने सीमांत गांव माणा का भी भ्रमण किया।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया तथा  मंदिर में दर्शन के पश्चात प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने वित्त मंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र भेंट किया।
वित्तमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम तथा श्री बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो को भी करीब से देखा।
 श्री बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा के विषय में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा श्री केदारनाथ उत्थान  चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिवध् बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह से यात्रा व्यवस्थाओं के विषय में बातचीत की तथा बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के देवभूमि आगमन को प्रदेश की आर्थिकी के लिए भी सकारात्मक बताया। उन्होंने चारधाम यात्रा में योगदान कर  सरकारी विभागों, संस्थाओं तथा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का भी आयोजन हो रहा है।इससे पहले प्रदेश सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड  जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर चुका है हाल ही में  ऋषिकेश- नरेन्द्र नगर  में  जी-20  देशों के दो सफल सम्मेलन भी आयोजित हुए। बदरीनाथ में इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, तहसीलदार रवि शाह, सहायक अभियंता गिरीश देवली नगरपंचायत ईओ सुनील पुरोहित,  प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अनसुया नौटियाल, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments