Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण सूतक के चलते सायं चार...

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण सूतक के चलते सायं चार बजे बंद हो जाएंगे

बदरीनाथ/केदारनाथ। देशव्यापी चंद्रग्रहण के दौरान श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर शनिवार 28 अक्टूबर सायं 4 बजे बंद हो जायेंगे। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यह जानकारी दी है।
बताया कि यद्यपि ग्रहण काल का समय 28 अक्टूबर रात्रि 1 बजकर 4 मिनट है अतः नौ घंटे पहले सूतककाल प्रारंभ होने के चलते दोनों मंदिर तथा मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर 28 अक्टूबर शायंकाल 4 बजे बंद हो जायेंगे। जबकि 29 अक्टूबर रविवार को प्रातः शुद्धिकरण पश्चात मंदिर पूर्ववत ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे तथा महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी प्रातरूकालीन पूजाये अपने नियत समय पर होंगी।
श्री बदरीनाथ मंदिर में 11 बजे पूर्वाह्न राजभोग लगेगा तथा मंदिर सफाई आदि के लिए 2 बजे तक बंद रहेगा। पुनरू अपराह्न 2 बजे मंदिर खुलेगा। अपराह्न 2 बजकर 10 मिनट शायंकालीन आरती होगी तथा साढ़े तीन बजे शयन आरती पश्चात शायं 4 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर बंद हो जायेगा। श्री केदारनाथ मंदिर में 28 अक्टूबर को प्रातरूकालीन रुद्राभिषेक तथा पूजाये संपन्न होंगी दिन में कुछ देर मंदिर बंद रहेगा उसके पश्चात 4 बजे तक श्रद्धालु दर्शन करते रहेंगे। 4 बजे शायंकाल को मंदिर सूतककाल के चलते बंद हो जायेगा। प्रातःकाल 29 अक्टूबर को शुद्धिकरण पश्चात पूर्ववत पूजायें तथा दर्शन संपादित होंगे। श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ के अधीनस्थ मंदिरों श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, सहित श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, योग बदरी पांडुकेश्वर, भविष्य बदरी तपोवन,श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर,श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री कालीमठ मंदिर एवं पंच बदरी मंदिरों में ग्रहण के दौरान इसीतरह पूजा व्यवस्था की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments