Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ में 9 व 10 अगस्त को मनाई जाएगी नर-नारायण जयंती

बदरीनाथ में 9 व 10 अगस्त को मनाई जाएगी नर-नारायण जयंती

बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण की जयंती श्रावण शुक्ल पंचमी शुक्रवार 9 अगस्त और शनिवार 10 अगस्त को मनायी जायेगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान नर-नारायण जी के जन्म उत्सव के अवसर पर पहले दिन 9 अगस्त को श्री बदरीनाथ मंदिर में बाल भोग के पश्चात भगवान नर-नारायण जी की विग्रह डोली माता मूर्ति मंदिर पहुंचेगी। पूजा-अर्चना पश्चात देव डोली वापस श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचेगी। मान्यता है कि भगवान विष्णु के अवतार नर-नारायण ने श्री बदरीनाथ धाम में तपस्या की तथा सहस्रकवच दैत्य के अत्याचार से मुक्त किया।
10 अगस्त शनिवार को भगवान नर-नारायण भगवान की विग्रह मूर्तियां बदरीविशाल के जन्मस्थल‌ लीला ढुंगी पहुंचेंगी जहां धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट भगवान नर-नारायण का अभिषेक संपन्न करेंगे। इसके पश्चात भगवान नर-नारायण श्री बदरीनाथ धाम का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात भगवान नर-नारायण बदरीनाथ मंदिर परिसर में वापस विराजमान हो जायेंगे। इसी के साथ ही श्री नर-नारायण जयंती का समापन हो जायेगा। इस अवसर पर मंदिर समिति पदाधिकारी, अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments