Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर विस उपचुनाव: कंग्रेस के लिए मैदान में उतरेंगे 40 स्टार प्रचारक

बागेश्वर विस उपचुनाव: कंग्रेस के लिए मैदान में उतरेंगे 40 स्टार प्रचारक

देहरादून: बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश प्रभारी से लेकर वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों को शामिल किया गया है। बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को वोट डाले जाएंगे।

पूर्व प्रत्याशी रंजीत दस के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने इस सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्यशी बसंत कुमार पर दांव खेला है। बसंत कुमार ने आप को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया हैI भाजपा पहले ही चुनाव प्रचार के लिए प्रचारकों को मैदान में उतार चुकी है।

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि स्टार प्रचारकों की पहली सूची में प्रदेश स्तरीय नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह सहित सभी 19 विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।


 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments