Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजनकल्याणकारी योजनाओं से वंचितों व पात्रों को लाभान्वित करेंः डीएम

जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचितों व पात्रों को लाभान्वित करेंः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए सम्बन्धित विभाग अपने-2 विभागों से सम्बन्धित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचितों, पात्रों को लाभान्वित करें।
जिलाधिकारी ने  सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में विभाग प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करें तथा यदि कोई लाभार्थी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पंहुच पाए हैं उनकों अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से लाभान्वित किया जाए कोई व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास एवं शहरी विकास विभाग, कृषि एवं पूर्ति एवं राजस्व, स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है कि उनके विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को आच्छादित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कार्यक्रम लगाये गए स्टॉल के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही सीकलसेल एनिमिया की जांच करे। उन्होंने प्रतिदिन की प्रगति वेबसाईट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही उप जिलाधिकारी विकासनगर एवं चकराताध्कालसी को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करना करें तथा क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारीध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नन्दन कुमार आईएएस, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी चकराता हरिगिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, सहायक निदेशकध्जिला सूचना अधिकाारी बी.सी नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर कुलियाल, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगड़, ऋषिकेश चमन सिंह, सदर मौ शादाब सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments