Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभट्ट को मिली रुद्रप्रयाग भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

भट्ट को मिली रुद्रप्रयाग भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग जनपद में नए जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। अब तक पार्टी में जिला महामंत्री का पद संभाल रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता भारत भूषण भट्ट को नया भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भट्ट को शुभकामनाएं देने का तांता लगा हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी में सांगठनिक चुनाव को लेकर बीते कई दिनों से प्रक्रिया जारी है। पहले मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया गया और इसके बाद अब जिलाध्यक्ष का चयन किया गया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन एवं पर्यवेक्षकों की सहमति के बाद जिला चुनाव अधिकारी मुकेश कोली ने सोमवार को विधिवत नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा की। भारत भूषण भट्ट को रुद्रप्रयाग का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले भारत भूषण भट्ट भाजपा जिला महामंत्री के पद पर कार्यरात थे और भाजपा संगठन में अनेक पदों पर कार्य कर चुके हैं। वरिष्ठ भाजपाई होने के नाते उनके पास संगठन का लंबा अनुभव है। भट्ट के जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत और बेहतर कार्य करेगा। इधर, जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलते ही भारत भूषण भट्ट ने प्रदेश संगठन का आभार जताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि पार्टी की रीति नीति और अपेक्षा के अनुसार संगठन में कार्य किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेते हुए कार्य किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए संगठन की मजबूती पर ध्यान दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments