Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस के शीर्ष नेताओं से विभाजन की चर्चा से बचने का भट्ट...

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से विभाजन की चर्चा से बचने का भट्ट ने किया आग्रह

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस शीर्ष नेताओं से अपने विधायकों को मैदान पहाड़ में बांटने वाली चर्चा से बचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस विभाजनकारी राजनीति का बड़ा खामियाजा कांग्रेस पार्टी को शीघ्र उठाना पड़ेगा। वहीं उन्होंने मीडिया से भी इस पूरे मुद्दे पर सहयोग करने की अपील की है।
यमुना कालोनी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का ज़बाब देते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के अंदर सभी लोगों को उत्तराखंड के हित की बात करनी चाहिए। हम सभी यहां के नागरिक हैं, लेकिन इस प्रकार पहाड़ मैदान में बांटने का जो द्वंद खड़ा किया जा रहा है। उसके पीछे कोई न कोई कुचक्र अवश्य है, जिसका पर्दाफाश हम सबको मिलकर करने की जरूरत है। जो लोग इसके पीछे है और उत्तराखंडी समाज के विभाजन की मंशा रखते हैं, उनकी पहचानना करना जरूरी है।  निकाय चुनावों में ऋषिकेश के बाद इस क्रम को जिस तरह आगे बढ़ाया गया, उस पर सदन में जब कांग्रेस के विधायक ऐसा वातावरण खड़ा करते हैं, किसी भी तरह से उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी कहेंगे कि उनके विधायकों द्वारा जिस तरीके से मैदानी पहाड़ी की बयानबाजी कर राज्य में विभाजन रेखा खींची जा रही है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी ऐसी कोशिशों से उत्तराखंडी समाज को हानि हम नहीं पहुंचने देंगे। लेकिन यदि विपक्ष में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस को भी बहुत बड़ा झटका कुछ दिनों में लगने वाला है।
भट्ट ने भू कानून को लेकर कांग्रेस के विरोध पर निशाना साधा कि प्रत्येक अच्छे काम का वह विरोध करते हैं। यही वजह है कि जनता उन्हें समय समय पर सबक सिखाती रहती है। आज जनसहयोग से सभी पक्षों की सहमति और विस्तृत चर्चा के बाद उत्तराखंड को सशक्त भू कानून मिला है। लिहाजा सभी को उसका स्वागत करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस की हर अच्छे कार्य के विरोध की प्रवृति बन गई है। पीएम मोदी की उत्तरकाशी यात्रा का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा का जो विचार मुख्यमंत्री धामी ने जमीन पर उतारा है, उस पर चार चांद लगाने मोदी जी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मां गंगा के उस स्थल पर जा रहे हैं जहां मां गंगा की डोली पहुंचती है और शीतकाल में प्रवास करती है। उनके वहां जाने से इस यात्रा असीमित प्रचार मिलेगा। जिससे उत्तराखंड का पर्यटन कारोबार बढ़ेगा और रोजगार की रिकॉर्ड संभावनाएं सृजित होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments