Latest news
शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने पौड़ी से किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त मुख्यमंत्री ने नंदा की चैकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे चरण में युवा स्पोर्टस, यूनाइटेड, वाइनबर्ग ने मुकाबले जीते सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में आयोजित डिबेट में दून स्कूल ने बाजी मारी मसूरी की मीना रावत ने ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

[t4b-ticker]

Tuesday, August 11, 2026
Homeउत्तराखण्डभाकियू डब्लूएफ 28 जनवरी को करेगा किसान पंचायत का आयोजन

भाकियू डब्लूएफ 28 जनवरी को करेगा किसान पंचायत का आयोजन

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में भारतीय किसान यूनियन द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। भाकियू (डब्लू.एफ.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री की नाक के तले प्रेमनगर थाना क्षेत्र में किसान परिवार का उत्पीडन हो रहा है, जिसमें भूमाफिया व थाना प्रेमनगर मिलकर किसान परिवार का उत्पीडन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ओने-पौने दाम में जमीन बेचने के लिए किसान परिवार पर दबाव डाल रही है। साथ ही किसान परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है, एक मुकदमा किसान परिवार पर दर्ज भी किया गया है। भूमाफियाओं ने जिस भवन में तोडफोड का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किया है, वह भी किसान परिवार का ही है। इस भ्रष्टाचार को लेकर व किसान परिवार के उत्पीड़न को लेकर भारतीय किसान यूनियन फेलवेयर फाउंडेशन आगामी 28/1/2025 को किसान पंचायत का आयोजन थाना प्रेमनगर देहरादून में किया जायेगा। किसान पंचायत की आगे की रणनीति वही पर तय की जाएगी। किसान परिवार को इंसाफ न मिलने पर धरना प्रदर्शन आदि किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments