Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डसाइकिल रैली से दिया मतदाता जागरुकता का संदेश

साइकिल रैली से दिया मतदाता जागरुकता का संदेश

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं 20 किलोमीटर दूरी पूरी करते हुए मतदाता जन जागरूकता का संदेश दिया। साइकिल रैली में 250 से अधिक साइकिल प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता शपथ के साथ शुरू हुई जिसके बाद साइकिल रैली पुलिस लाइन्स से होते हुए आराघर चौक, ईसी रोड होते हुए राजपुर रोड से कैनाल रोड पार करते हुए काटबंग्ला पुल पंहुची। यहां से साइकिल रैली वापस उसी मार्ग से पुलिस लाइन ग्राउंड पंहुची। रैली की समापन के बाद प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं को उनके स्वास्थ्य एवं मताधिकारों के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हर माह थीमवार गतिविधियों का कैलेंडर भी तैयार किया गया है। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने हेतु साल भर में 4 अर्हता तिथियां नियत की गई हैं, जिसमें 1 जनवरी,1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की तिथियों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर रैली में प्रतिभाग करने वाले महिला एवं पुरुषों में सबसे अधिक आयुवर्ग्र, सबसे कम आयुवर्ग के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। रैली में एसपी ट्रैफिक मुकेश ठाकुर, एडीएम जयभारत सिंह,उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी,मुक्ता मिश्र सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, पहाड़ी पैडलर से गजेंद्र रमोला,समीर नरुला सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments