Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeपर्यटनपर्यटकों के लिए खोले गए बिजरानी और गर्जिया जोन

पर्यटकों के लिए खोले गए बिजरानी और गर्जिया जोन

नैनीताल: मानसून सीजन समाप्त होने के साथ ही बिजरानी व गर्जिया जोन को 106 दिन बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।  रविवार सुबह पर्यटकों को लेकर जंगल सफारी के लिए जिप्सी आई। जिनका पार्क प्रशासन ने स्वागत किया।

इस मौके पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की निदेशक डॉ धीरज पांडे, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने हरी झंडी दिखाते हुए पर्यटकों की जिप्सी को जंगल सफारी के लिए रवाना किया।

आमडंडा गेट को पार्क प्रशासन की ओर से फूल मालाओं से सजाया गया। इस मौके पर जिप्सी में सवार पर्यटकों का तिलक करते हुए उनका मुंह मीठा कराया गया। तीन माह बाद कॉर्बेट पार्क के खुलने पर पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments