Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमूल निवास और भू कानून पर भाजपा ही लेगी जन पक्षीय निर्णयः...

मूल निवास और भू कानून पर भाजपा ही लेगी जन पक्षीय निर्णयः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आज पार्टी संयुक्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बैठक संपन्न हुई । जिसमे श्री भट्ट ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, लोकसभा चुनाव में जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि वर्षों तक विरोधी खड़े नही हो पाएं । हमारी सरकार ने राज्य निर्माण किया, विकास किया और मूल निवास एवं भू कानून जैसे विषयों पर भी जनता के पक्ष में निर्णय भाजपा ही लेगी। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो श्री राम को सैकड़ों वर्षों के बाद अपने जन्मस्थान में विराजते देख रहे हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में राम राज के प्रत्यक्षदर्शी बन रहे हैं । साथ ही भू कानून समेत तमाम मुद्दों पर विपक्षी भ्रम के जवाब में कहा, राज्यहित में ऐसे तमाम विषयों का समाधान भाजपा ने किया है, करती है और करेगी भी सिर्फ भाजपा।आम चुनावों की तैयारियों को लेकर हुई पार्टी का यह महत्वपूर्ण बैठक आज राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में हमारा जीतना सौ फीसदी तय है। लेकिन हमारी चुनौती है वो प्रचंड जीत, जिसके बाद विपक्ष वर्षों तक ठीक से खड़े होने की स्थिति में नहीं रहे। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव में पूरी तरह से मोर्चों पर आधारित होगा, लिहाजा मोर्चों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक पहुंचाना है। 5 जनवरी से लेकर चुनाव तक प्रत्येक मोर्चे को पूरी तरह से सक्रिय होकर दिए लक्ष्य अनुशार काम करना है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत कर कहा, विपक्ष के पास जनता का सामने करने का साहस नहीं है तभी जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर अफवाह एवं भ्रम फैलाकर वे परदे के पीछे से राज्य के विकास को अवरूद्ध करना चाहते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को अब इसी साजिश को नाकाम करना है क्योंकि भाजपा सरकार ने ही राज्य का निर्माण किया और अब उसका विकास कर रही है। लिहाजा मूल निवास एवं भू कानून जैसे सभी जनता से जुड़े मुद्दों का देवभूमि के हित में समाधान भी भाजपा ही करने वाली है।इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सभी मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, हम सभी सौभागधाली हैं कि 550 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्री राम अपने जन्मस्थान में विराज रहे हैं। साथ ही बेहद गौरव की बात है कि यह सब त्रेता युग के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व देश में जारी राम राज में यह सब संभव हो रहा है। लिहाजा देश के विकास और सांस्कृतिक क्रांति के इस दौर में जनता का विश्वास भाजपा को मिलना तय है । प्रदेश में भी विपक्ष मुद्दाविहीन होकर अफवाह फैलाने की नीति पर काम कर रहा है। उनके पास जनता के पास जाने का नैतिक साहस नहीं है और झूठ फैलाने का काम कर रहा है। लिहाजा हमे जनता में जाकर भाजपा सरकारों के ट्रेक रिकॉर्ड को रखना है । साथ सरकार के कामों के साथ साथ विश्वास भी जगाना है कि शीघ्र ही यूसीसी, मूल निवास और सख्त भू कानून भी भाजपा सरकार में ही लेकर आएगी। सभी कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए पूरी तरह जुटना है और जीत के सभी सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करने हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments