Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा का उद्देश्य विकास, निजी स्वार्थ की लडाई लड़ रहे हैं कांग्रेसीः...

भाजपा का उद्देश्य विकास, निजी स्वार्थ की लडाई लड़ रहे हैं कांग्रेसीः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि निकाय चुनाव विकास और निजी स्वार्थ के बीच की लड़ाई के बीच मुकाबला है और जनता को स्वार्थी लोगों की मंशा के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए चौहान ने कहा कि भाजपा हमेशा ही विकास की लडाई लड़ती रही है और हमेशा जनता के बीच मे रही है, जबकि कांग्रेस की सक्रियता महज चुनाव के वक्त निजी स्वार्थ को लेकर है। कांग्रेस के सभी उम्मीदवार और उनको टिकट दिलाने वाले सिर्फ अपने स्वार्थ और पार्टी में अपना दबदबा साबित करने के लिए लड़ाई के मैदान में हैं। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा, जो लोग धड़ेबाजी, आपसी द्वंद और भ्रष्टाचार की मंशा लेकर वोट लूटना चाहते हों, उनसे विकास की उम्मीद बेमानी है।
चौहान ने गुटबाजी को लेकर कहा कि पिथौरागढ़ में उनके विधायक और प्रदेश अध्यक्ष के बीच निकाय चुनाव को लेकर जारी जंग कोई नई घटना नहीं है। जनता ने तिवारी सरकार में पूर्व सीएम हरीश रावत का हर हफ्ते लेटर बम का दौर भी देखा है। उनके नौ विधायकों का हरदा के विरोध में सत्ता त्याग भी देखा और हाल ही मे विस चुनावों में अपने ही प्रभारी की दुर्गति भी देखी। कांग्रेस मे गुटबाजी के चलते अनेक मामले अब तक सामने आये हैं और हाल ही मे निकायों के टिकट बेचने का आरोप भी सामने आये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments