Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया

भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया

देहरादून। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने डॉक्टरों की कमी का उठाया सवाल। स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों पदों के दिए आंकड़े। प्रदेश में 48 से 50 प्रतिशत स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी है। प्रदेश में 1896 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 1182 कार्यरत हैं। 716 संविदा बांडधारी डॉक्टर हैं। पिथौरागढ़ जिले में 16 डाक्टरों के पद खाली हैं। स्वास्थ्य मंत्री के बयान से संतुष्ट नजर नहीं आए हरीश धामी। स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब। अगले 3 साल में प्रदेश में शत प्रतिशत स्पेशलिस्ट डाक्टरों के भी भर देंगे पद। बीजेपी विधायक बृज भूषण गौरोला ने भी उठाया डाक्टरों की कमी का मुद्दा। डोईवाला में उपजिला चिकित्सा घोषित किया गया है, लेकिन डाक्टरों की कमी बनी हुई है। बीजेपी विधायक अनिल नौटियाल ने भी सिमली अस्पताल में डाक्टरों की कमी का उठाया मुद्दा। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने भी उठाया राजकीय सामुदायिक केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का मामला। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा सामुदायिक केंद्रों में लगातार बढ़ाई जा रही हैं स्वास्थ्य सुविधाएं। डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की कमी को किया जा रहा है दूर। 80 हजार की जनसंख्या पर बनाया जाता है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। 1 लाख की जनसंख्या पर किया जाता है उप जिला चिकित्सालय का निर्माण।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments