Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह की मसूरी विधानसभा सीट से जीत...

भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह की मसूरी विधानसभा सीट से जीत के अंतर को करेंगे दुगनाः गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी और सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने आज लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत टिहरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहस्त्रधारा स्थित बांडावाली में सामुदायिक भवन में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनसभा को सम्बोधित किया।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान करने की अपील की ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने तथा विकसित भारत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माला राज्य लक्ष्मी शाह को इस लोक सभा चुनाव में पिछले लोकसभा चुनाव के दुगने अंतर से विजय दिलाने भरोसा दिलाया।
इस दौरान जनसभा में माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए माला राज्य लक्ष्मी शाह को अधिक मतों से विजय दिलाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के नारे को सिद्ध करने में अपनी भूमिका निभाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर मसूरी विधानसभा चुनाव प्रभारी कमली भट्ट, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, नारायण सिंह, जिला पंचायत, वीर सिंह चैहान, सीताराम भट्ट, अनुज, कौशल अरविंद तोपवाल, सुंदर रयाल, राकेश जबाड़ी, धीरज थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments