Latest news
खनन मे कई गुना राजस्व वृद्धि मतलब चोरी पर अंकुश,आरोप कांग्रेस का अल्प ज्ञानः भट्ट टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस को मिला नियमित ट्रेन का दर्जा सीएम का दुर्गम क्षेत्र में पहंुचे निवेश नीति पर डीएम का विशेष फोकस फरवरी की गर्म समीक्षा में डीएम की एक फटकार  से  वर्षों से प्रतिकर को भटक रहे, लौहारी वासियों को 15 द... चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करने की पहल डीआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय स्फूर्ति खेल महोत्सव का हुआ समापन राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘ईद-उल-फितर’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति सफल, कांग्रेस के आरोप निराधार मुख्यमंत्री ने टीवी 9 शिखर सम्मेलन ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे’ में किया प्रतिभाग गरीब महिला का 17 हजार विद्युत बिल माफ

[t4b-ticker]

Monday, March 31, 2025
Homeउत्तराखण्डभाजपा ने सोनिया गांधी की राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी की कड़ी...

भाजपा ने सोनिया गांधी की राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी की कड़ी भर्त्सना की

देहरादून। भाजपा ने संसद में सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति के अपमान की कड़ी भर्त्सना करते हुए, तत्काल माफी की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, हम सबकी नजर में राष्ट्रपति देश के सवा सौ करोड़ लोगों का स्वाभिमान है। ये बयान कांग्रेस की सामंती सोच और गरीब, आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने द्रौपदी मुर्मू जी के बजट सत्र में पहले दिन दिए भाषण पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की टिप्पणी को समूचे राष्ट्र का अपमान करार दिया है। कहा, उनका वरिष्ठ सांसद होने के बावजूद, भारतीय गणतंत्र की प्रमुख को पूअर लेडी कहना, मातृ शक्ति और पिछड़े आदिवासी समाज को दी गई गाली समान है। इस कुकृत्य के लिए उन्होंने कांग्रेस से बिना शर्त माफी की मांग की है। कांग्रेस की सामंती मानसिकता को दर्शाने वाला यह बयान प्रत्येक देशवासी को अस्वीकार्य है। पार्टी का हर कार्यकर्ता और प्रदेशवासी राष्ट्रपति जी के लिए इस्तेमाल किए गए पुअर थिंग शब्द की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान ने इस तरह के शब्दों का जानबूझकर इस्तेमाल किया है। ताकि महिला, गरीब और आदिवासी समाज के साथ देश को भी नीचा दिखाया जाए।
उन्होंने कहा, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और उनकी सर्वाेच्च नेता का यह बयान सभ्य समाज में उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उनका राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताता है कि वे संसदीय परंपराओं एवं राष्ट्र निर्माण की चर्चाओं को लेकर कितने गंभीर एवं संवेदनशील हैं। भारतवर्ष एक गणतंत्र है, विश्व का सर्वाेच्च लोकतंत्र है। लिहाजा इस लोकतंत्र की प्रथम नागरिक कदाचित बेचारी नहीं हो सकती हैं। आदिवासी समाज से अपने सामर्थ्य और मेहनत से देश के सर्वाेच्च पद पर पहुंची महिला बेचारी नहीं हो सकती है। वह सशक्त हैं। वह न थकी हैं और न झुकी हैं, लिहाजा उनके लिए इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग बिल्कुल अनुचित है। कांग्रेस जब सत्ता से बाहर रहती है तो वह इसी तरह अपना होश गंवा देती है। ये लोग सत्ता के बगैर रह ही नहीं सकते हैं और इससे बुरी तरह बौखलाए हुए हैं। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, असल में अगर पुअर थिंग कुछ है तो वह स्वयं कांग्रेस पार्टी है। जिन्होंने समाज को बांटकर सत्ता चलाई और देश को विकसित नहीं होने दिया। जिसकी सजा देशवासियों ने उनको दी लगातार बुरी तरह नकार कर। लिहाजा यदि कोई पूअर थिंग, टायर्ड या बोरिंग हो सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments