Latest news
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ने देहरादून में ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्र... मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डदून नगरनिगम के लिए भाजपा-कांग्रेस के मेयर प्रत्याशियों ने किया नामांकन, गिनाई...

दून नगरनिगम के लिए भाजपा-कांग्रेस के मेयर प्रत्याशियों ने किया नामांकन, गिनाई प्राथमिकताएं

देहरादून। उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव 2025 के लिए भाजपा-कांग्रेस ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के सभी प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। चुनाव नामांकन के आखिरी दिन कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं दून नगर निगम सीट पर भाजपा ने मेयर प्रत्याशी के तौर पर सौरभ थपलियाल और कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशी के तौर पर वीरेंद्र पोखरियाल को टिकट दिया है।
ादून नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने नामांकन के आखिरी दिन भाजपा महानगर कार्यालय से रैली निकालते हुए नगर निगम में पहुंचकर अपना नामांकन करवाया। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार युवा चेहरे पर विश्वास जताते हुए छात्र राजनीति से निकले सौरभ थपलियाल पर विश्वास जताया है। इससे पहले महानगर कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर मेयर प्रत्याशी को शुभकामनाएं दी।
भाजपा में छात्र राजनीति से आए सौरभ थपलियाल पिछले लंबे समय से सक्रिय हैं और पार्टी में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डीएवी महाविद्यालय में अध्यक्ष रह चुके सौरभ थपलियाल की युवाओं में जबरदस्त पैठ है। सौरभ थपलियाल इससे पहले डोईवाला सीट पर विधायक प्रत्याशी के रूप में टिकट मांग चुके हैं। हालांकि तब उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। लेकिन सौम्य स्वभाव के सौरभ थपलियाल को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने देहरादून मेयर पद का टिकट देते हुए उन पर विश्वास जताया है। सौरभ थपलियाल ने देहरादून शहर में होने वाले कार्यों को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। साफ-सफाई से लेकर खराब ट्रैफिक व्यवस्था और युवाओं में बढ़ते नशे पर उन्होंने अपनी चिंता जाहिर की। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने भी दोपहर बाद दून नगर निगम में नामाकंन दाखिल किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments