Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी व जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरों को लेकर भाजपा ने...

पीएम मोदी व जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरों को लेकर भाजपा ने संयोजक नियुक्ति किए

देहरादून। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड प्रवास कार्यक्रमों को लेकर संयोजकों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर पीएम मोदी की 2 अप्रैल को रुद्रपुर में होने वाली जनसभा के संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी एवं कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 3 अप्रैल को पिथौरागढ़ में होने वाली जनसभा में संयोजक का दायित्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, और इसी दिन विकास नगर में होने वाली जनसभा एवं लोकसभा कोर कमेटी बैठक के संयोजक की भूमिका प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी रहेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के 4 अप्रैल को हरिद्वार में होने वाले रोड शो एवं संत समाज के साथ बैठक की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments