Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसंगठन पर्व के तहत भाजपा जिला एवं मंडल कार्यशाला का करेगी आयोजन,...

संगठन पर्व के तहत भाजपा जिला एवं मंडल कार्यशाला का करेगी आयोजन, समितियां होंगी गठित

देहरादून। संगठन पर्व के तहत भाजपा, पार्टी चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जिला एवं मंडल कार्यशाला का आयोजन एवं विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों का गठन करने जा रही है। जिसमें प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य अभियान की समीक्षा के साथ ही सदस्यता पर आने वाली आपत्तियों को लेकर पुनर्विचार समिति का गठन भी किया जाएगा। वहीं संगठन पर्व में सबसे अहम बूथ समिति एवं अध्यक्ष का चयन 20 नवम्बर तक सुनिश्चित किया जाना है।
बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने संगठन पर्व के आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया, 5 नवंबर तक जिला एवं मंडल चुनाव सहयोगी की नियुक्ति की जाएगी, प्रदेश कार्यशाला के बाद 5 नवंबर से पूर्व जिला और 10 नवंबर से पूर्व संगठन पर्व कार्यशाला आयोजित होनी है, 5 नवंबर तक पहली और 10 नवंबर तक अतिरिक्त जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता सूची की घोषणा की जानी है। इससे अलावा सदस्यता अभियान से जुड़ी आपत्तियों पर विचार के लिए राष्ट्रीय अपील समिति की भांति 5 नवम्बर तक प्रदेश पुनर्विचार समिति की घोषणा होगी जिसमें प्रदेश पुनर्विचार समिति के लिए 3 सदस्यों संयोजक और 2 सह-संयोजक को मनोनित किया जाएगा। वहीं बूथ समिति एवं बूथ अध्यक्ष का गठन 10 से 20 नवंबर के मध्य किया जाएगा । वहीं अगली संगठन पर्व कार्यशाला राष्ट्रीय स्तर पर 21 नवम्बर, प्रदेश स्तरीय 27 नवम्बर एवं जिला स्तरीय 1 दिसंबर को होनी सुनिश्चित की गई है। 5 नवम्बर से पहले होने वाली प्रथम जिला संगठन पर्व कार्यशालाएं में अपेक्षित प्रतिनिधि होंगे, जिला संगठन चुनाव समिति, जिला प्राथमिक सदस्यता समिति, जिला सक्रिय सदश्यता समिति, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक व सह-संयोजक, सांसद, विधायक, दर्जाधारी राज्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, निवर्तमान मेयर, ब्लॉक प्रमुख, निवर्तमान नगर पालिका व पंचायत अध्यक्ष मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, मण्डल सक्रिय सदस्य।
वहीं जिला चुनाव अधिकारी को बूथ समिति के गठन के लिए मण्डल के बाहर से 1 वरिष्ठ अनुभवी कार्यकर्ता को मण्डल संगठन पर्व सहयोगीश् के रूप में नियुक्त करना है। जिसे बूथ समिति के गठन हेतु प्रत्येक शक्तिकेन्द्र के लिए शक्तिकेन्द्र के बाहर से 1 वरिष्ठ कार्यकर्ता को 05 नवम्बर से पूर्व श्शक्तिकेन्द्र संगठन पर्व सहयोगी के रूप में नियुक्त करेगा। संगठन पर्व संबंधित किसी भी शिकायत या विवाद को पार्टी द्वारा अधिकृत ईमेल या लिखित पत्र के माध्यम से प्रदेश पुनर्विचार समिति को सम्बोधित करना होगा। सभी पत्राचार इसी ईमेल आईडी के माध्यम से किया जाना चाहिए। व्हाट्सएप संदेश और टेलीफोन कॉल केवल वैकल्पिक माध्यम हैं,लेकिन ईमेल आधिकारिक संचार माध्यम माना जाएगा। जिला चुनाव अधिकारियों की सहायता के लिए सरल पोर्टल एवं संगठन चुनाव में तकनीकी सहयोग के लिए 4-5 कार्यकर्ताओं की एक मॉनिटरिंग टीम जिला कार्यालयों में नियमित रूप से रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments