Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeराजनीतिभाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने चुनाव अभियान को लेकर...

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने चुनाव अभियान को लेकर लिया फीडबैक

देहरादून: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने चुनाव अभियान को लेकर बुधवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक कीI इस दौरान उन्होंने सभी जिला इकाइयों के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्षों के अलावा पूर्व विधायकों से फीडबैक लिया। वहीं टिकट के दावेदारों के संबंध में रायशुमारी करने समेत उनकी धरातलीय स्थिति की भी जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने सभी विधानसभा सीटों में टिकट के दावेदारों के नाम भी पूछे। साथ ही उनकी क्षेत्र में पकड़, सक्रियता, छवि आदि के बारे में भी ब्योरा लिया। कई पूर्व विधायकों ने स्वयं को दावेदार बताया। इस पर जोशी ने उनसे स्वयं के अलावा अन्य दावेदारों के बारे में भी जानकारी ली।

चुनाव प्रभारी जोशी ने जिले में चुनाव प्रबंधन समिति के कामकाज समेत कई बिंदुओं पर रायशुमारी की। साथ ही उन्होंने चुनाव में जीत के लिए टिप्स भी जिलाध्यक्षों को दिए। उन्होंने जिलाध्यक्षों व पूर्व जिलाध्यक्षों को आपसी समन्वय व पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने को कहा। पूर्व विधायकों से भी उन्होंने यही अपेक्षा की।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी लाकेट चटर्जी समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में सभी जिलाध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों व पूर्व विधायकों से अलग-अलग मुलाकात की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments