Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा समय पर निकाय चुनाव होने के पक्ष मेंः प्रदेश महामंत्री

भाजपा समय पर निकाय चुनाव होने के पक्ष मेंः प्रदेश महामंत्री

देहरादून। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि निकाय चुनाव समय पर हों, जिसको लेकर संगठन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि मतदाताओं की अंतिम सूची में छूटे नामों को जोड़ने को पार्टी ने प्राथमिकता से लिया है। साथ ही प्रत्याशी चयन को फाइनल करने के लिए पार्टी आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री कोठारी ने कहा, भाजपा समय पर निकाय चुनाव होने के पक्ष में है, लिहाजा उसको देखते हुए सभी जरूरी सांगठनिक तैयारियों को पूर्ण कर रही है। उन्होंने बताया, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा संज्ञान में लाया गया है कि निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं की जारी अंतिम सूची में बड़ी संख्या में लोगों के नाम नही हैं। इस संबंध में संगठन एवं प्रतिनिधियों ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है, ताकि सभी वोटरों का अधिकार सुनिश्चित किया जा सके। वहीं उम्मीदवार चयन को लेकर पार्टी की प्रक्रिया जारी है, जिसके आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट होने पर अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दो तीन में एससी, एसटी, ओबीसी, महिला वर्गों को ध्यान में रखते हुए नामों का पैनल तैयार करने की रणनीति तैयार करने वाली है।
उन्होंने एक सवाल के ज़बाब में कहा, जहां तक जमीनी तैयारी की बात है तो पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले से ही बूथ स्तर तक सांगठनिक जिम्मेदारी तय कर चुकी है। चुनावी एवं पार्टी के कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार जनता से पूरी तरह संपर्क में हैं। लिहाजा जैसे ही निकाय चुनावों की घोषणा होगी, पार्टी सभी निगमों, नगरपालिकाओं, नगर पंचायतों में अपना परचम लहराने के लिए उतर जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments