Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजयुमो ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे एवं राज्य सरकार...

भाजयुमो ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे एवं राज्य सरकार में मंत्री उदय निधि का पुतला फूंका

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की उपस्थिति में महानगर युवा मोर्चा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे एवं राज्य सरकार में मंत्री उदय निधि का मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। पुतला दहन में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर मुर्दाबाद के नारेबाजी की और पुतला दहन किया साथ ही सभी युवा साथियों को अवगत कराया की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे जो कि राज्य सरकार में मंत्री हैं उनके द्वारा सनातन धर्म को लेकर जो बयान आया है समाज हित के लिए विरोधाभास पैदा कर रहा है एक राज्य के मंत्री को यह शोभा नहीं देता। जिस प्रकार उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए बल्कि इसे समाप्त कर देना चाहिए सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार की शब्दों का कठोर निंदा करती है ऐसे व्यक्ति को मंत्री के पद पर रहना नहीं चाहिए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के व्यक्तियों की बयान बाजी पर देश का संपूर्ण संत समाज हिंदू समाज और कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए तैयार बैठा है।
आज देश का प्रत्येक व्यक्ति यह जानता है कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व भर में देश का सम्मान बढ़ रहा है भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रत्येक व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है वहीं दूसरी ओर कुछ पार्टियों गठबंधन बनाकर अपनी वोट बैंक की राजनीति खेलना चाहती हैं। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों महानगर मंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी संकेत नौटियाल युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट महामंत्री जितेंद्र नेगी तरुण जैन पारस गोयल साक्षी शंकर भावना सचिन शशांक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments