Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा नेता लगातार बिना होम वर्क के अनर्गल बयान देकर जनता को...

भाजपा नेता लगातार बिना होम वर्क के अनर्गल बयान देकर जनता को गुमराह कर रहेः कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के बयान जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि मानसिक संतुलन बिगडना कांग्रेस का आंतरिक विषय, पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भट्ट का स्वयं का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। भट्ट बिना पढे़ और तथ्यों के जाने अपने बयानों को प्रकाशित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय व राज्य के नेता लगातार बिना होम वर्क के अनर्गल बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे है। जोशी ने कहा कि आलू से सोना बनाने वाला बयान स्वयं प्रधानमंत्री का है यही नही नाली की गैस से पकौडे तलने के विशेषज्ञ कौन हैं इण्टर के बाद 12वीं पास करने वाले महारथी कौन है? ये भी जनता भलिभॉति समझ चुकी है। भाजपा के झूठ और जुमलों की सच्.चाई अब देश का बच्चा-2 भी जानता है, इनके आईटी सेल ने उस बयान को तोड़ मरोड़ कर देश की जनता को भ्रमित करने के लिए राहंुल गांधी से जोड दिया था। भाजपा के आईटी सेल को इन कामों में महारथ हासिल है। उन्होंनें कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं उनमें अपनी निश्चित हार देखकर भाजपा के नेता बौखला गये हैं। संतुलन कांग्रेस का नही बल्कि भाजपा के नेताओं का बिगड़ा हुआ हैं।
    मथुरा दत्त जोशी ने कहा प्रधानमंत्री ने लगातार इन दस वर्षों में देश की जनता से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। परन्तु अब उनका यह झूठ चलने वाला नही है। विगत दस वर्षों में केन्द्र सरकार ने देश की सार्वजनिक सम्पत्तियों को अपने चहेते लोगों को बेचकर देश को गिरवी रखने का काम किया है। 15 लाख रूपये खाते में आयेंगे, प्रति वर्ष तीन करोड़ लोगों को नौकरियां देने, भय मुक्त शासन देने, बेटी पढाओ बेटी बचाओ जैसे खोखले वादे देकर देश की जनता को ठगने का काम किया है। जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में कौन लोग संलिप्त रहे, अल्पसंख्यकों, दलितों पर लगातार हो रहे अत्याचार, महिलाओं का उत्पीड़न, जोशीमठ में दरार आने से वहां की जनता हताश और निराश है, ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पास कोई जबाव नही है। जनता अब भाजपा के चाल चरित्र चेहरे को भलिभॉति समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में जनता अब उसके झूठ का जबाव देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments