Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर 4 अप्रैल...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर 4 अप्रैल को पहुंचेंगे उत्तराखंड

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से दो दिवसीय प्रवास के लिए कल उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे जनसभा, रोड शो के अतिरिक्त बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, शक्ति केंद्र स्तर की महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन एवं लोकसभा स्तर की चुनाव कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। रिस्पना पुल स्थित पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित रूटीन पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता एवं विधायक विनोद चमोली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नड्डा जी 4 अप्रैल को अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह ग्राउंड में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन अपराह्न 3 बजे वह देहरादून के विकासनगर में बाजार चैक में जनसभा के माध्यम से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। उसके उपरांत सांयकालीन 4.30 बजे देहरादून में टिहरी लोकसभा की कोर कमेटी बैठक में शामिल होंगे। अपने प्रवास के दूसरे दिन श्री नड्डा प्रातः 10.50 हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर आश्रम प्रांगण में साधु संतों के साथ संवाद कर संतों का आशीर्वाद भी लेंगे। उसके बाद दोपहर 12.20 पर में हरिद्वार शहर रोड शो में शिरकत करेंगे।
अपने प्रवास के अंतिम कार्यक्रम में वह गुरुकुल विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी के साथ चुनाव की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन में शामिल होंगे। जिसमे वे बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और शक्ति केंद्र संयोजक को चुनाव की रणनीति को कैसे अमल में लाना विषय पर विस्तार से जानकारी देंगे।
वार्ता के दौरान उन्होंने कल रुद्रपुर की जनसभा में रिकॉर्ड संख्या में आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश की जनता का संगठन की तरफ से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मोदी जी विशाल जनसभा से स्पष्ट हो गया है कि देश की भांति उत्तराखंड भी मोदीमय हो गया है । हमे पीएम मोदी के श्रीमुख से निकले बाबा केदार के निर्देश कि इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाना है। बेहद प्रसन्नता होती है कि राज्य आज इस लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में निर्णायक राय से आगे बढ़ गया है । सड़क, रेल, हवाई, रोपवे कनेक्टिविटी में गुणात्मक सुधारों से उत्तराखंड विकास के हाइवे पर दौड़ रहा है। मोदी जी ने ब्रांड एंबेसडर बनकर केदारखंड से लेकर मानसखंड और देश के पहले गांवों से मैदानों तक समूचे प्रदेश को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित कर दिया है। ग्लोबल समिट में हासिल 3.54 लाख करोड़ के निवेश में से 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिग बताती है कि विकसित उत्तराखंड की बुलंद इमारत की नींव कितनी मजबूत रखी गई है।
श्री चमोली ने कहा, उत्तराखंड और देश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए जो भी बातें प्रधानमंत्री ने कही, वे सभी भाजपा का संकल्प और मोदी जी की गारंटी हैं । हमारे लिए ये चुनाव देश और उत्तराखंड को विकसित राष्ट्र और प्रदेश बनाने के लिए अधिक से अधिक आशीर्वाद प्राप्त करने का है । ये चुनाव 2047 तक विकसित और स्वर्णिम भारत को लेकर हमारे रोड मैप पर जनता की मुहर लगाने का है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, भाजपा सभी बूथों को 50 फीसदी से अधिक मतों जीतेगी, सभी विधानसभा को जीतेगी और प्रत्येक सीट पर 5 लाख से अधिक वोटों के अंतर से कमल खिलाएगी और पूरे प्रदेश में कुल वोटिंग का 75 फीसदी से अधिक विश्वास हासिल करेगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, हनी पाठक, कमलेश रमन और आईटी संयोजक अजीत नेगी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments