Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रयागराज महाकुंभ के आगाज पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सनातनियों को दी...

प्रयागराज महाकुंभ के आगाज पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सनातनियों को दी बधाई

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रयागराज महाकुंभ के आगाज पर देवभूमिवासियों समेत समस्त सनातनियों को बधाई दी है। वहीं 144 वर्षों के इंतज़ार के उपरांत आए इस दिव्य सँवसर को गौरवशाली बताते हुए, अधिक से अधिक देवभूमिवासियों से इसमें शामिल होने और पुण्यलाभ उठाने की अपील की है।
उन्होंने कहा, प्रयागराज महाकुंभ आज से पौष पूर्णघ्मिा के पहले स्घ्नान के साथ भव्य और दिव्य स्वरूप में आरम्भ हो गया है। विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम का यह अचरज प्रतीक, हिंदुत्व और हिंदुस्तान की श्रेष्ठता को स्थापित करता है। वहीं सनातन संस्कृति और अध्यात्म की पथप्रदर्शक भूमि है देवभूमि। लिहाजा हम सभी इच्छुक हैं कि यहां के अधिकाधिक देवतुल्य लोग आस्था एवं आधुनिकता के इस महासंगम का पुण्य पाएं। महाकुंभ में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारने वाले उत्तराखंड के सभी पूज्य संतों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए यूपी और उत्तराखंड सरकार ने शानदार प्रबंध किए हैं। वहां बने राज्य के पंडाल में उत्तराखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। जिसमें मेलार्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने महाकुंभ के आयोजन को गौरवशाली बताते हुए उम्मीद जताई कि उत्तराखंड के लोग पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ इसमें भागेदारी कर पुण्यलाभ उठाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments